How to use Unwanted Kit? – 5 Worst Common Mistakes

How to use unwanted kit :- नमस्कार दोस्तों, मैंने अक्सर देखा है कि लोग Unwanted kit का गलत तरीके से उपयोग करते हैं और इसे अपना काम नहीं करने का आरोप लगाते हैं। इस किट का सही तरीके से उपयोग करने की विधि का पता न होना इस समस्या का मुख्य कारण है|

Table of Contents

मामला और उल्ट्रासाउंड रिपोर्ट: ध्यानपूर्वक जानें और समझें

जैसा कि हमारे पास हाल ही में एक मामला आया है। उनकी उल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में देखा कि महिला ने Unwanted kit की गोलियों का गलत तरीके से उपयोग किया था। ब्लीडिंग तो शुरू हो गई थी, लेकिन यह रुक नहीं रही थी और पेट में लगातार दर्द हो रहा था। जब उन्होंने हमें आगे इसे बताया, तो हमने उनकी जाँच की और पता चला कि उनकी गर्भावस्था स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।

ऐसे बहुत सारे मामले हमारे पास आते हैं जहां लोग इस किट को गलत तरीके से उपयोग करते हैं, जिससे उन्हें समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसलिए, मैं यहां इस लेख में यह साझा कर रहा हूं ताकि आप सभी इस समस्या से बच सकें और समझ सकें कि Unwanted kit का सही और सुरक्षित तरीके से उपयोग कैसे किया जा सकता है।

जानकारी पहले, फिर उपयोग

सबसे पहले हम लोग यह चर्चा करते हैं कि इस किट को आप लोग कितने दिनों की प्रेगनेंसी में उपयोग कर सकते हों और इसका उपयोग करने का तरीका क्या होता है।

इस बात को बताने से पहले मैं आपको इस किट के बारे में कुछ जानकारी देना चाहता हूं, क्योंकि लोगों को अक्सर इस जानकारी का पता नहीं होता और वे इस किट को बिना जानकारी के खरीद लेते हैं।

यह किट हम लोग गर्भपात के मामलों में उपयोग करते हैं, जैसे कि अगर किसी महिला को अनवांटेड गर्भावस्था है या फिर कोई अविवाहित लड़की है जिसे गर्भावस्था हो गई है, या फिर किसी महिला को कोई मानसिक बीमारी है, या फिर महिला के लिए जिसे जीवन-threatening स्थिति है, या फिर बच्चे में किसी प्रकार का जन्म विकृति है, या फिर बच्चे की दिल की धड़कन नहीं आई है, या फिर महिला का मिसकैरिज हो गया है, तो इसी प्रकार की स्थिति में हम लोग इस किट का उपयोग कर सकते हैं।

Unwanted Kit: उपयोग और कानूनीता

ज्यादातर cases में लोगों को लगता है कि भारत में इस किट का उपयोग करना अवैध है, लेकिन यह बिल्कुल नहीं है। जब तक बच्चे की दिल की धड़कन नहीं आती, तब तक आप किसी भी डॉक्टर के पास जाकर निर्धारित तरीके से इस किट का उपयोग कर सकते हैं। यह आपका कानूनी अधिकार है। जब डॉक्टर आपको इस किट को prescribe कर देंगे, तो आप इसे किसी भी मेडिकल स्टोर से जाकर खरीद सकते हैं।

गर्भावस्था में इस किट का सुरक्षित उपयोग: कितने दिनों तक करें?

इस किट को आप लोग 30 दिनों से लेकर 49 दिनों की प्रेगनेंसी में सेफली use कर सकती हो। अब जो प्रेगनेंसी के दिन है, वहां से आप लोगों को कैसे count करने हैं?

प्रेगनेंसी के दिनों को count करने के लिए आप लोगों ने जिस दिन relation बनाया है, वहां से count नहीं करनी है। प्रेगनेंसी के दिन हमेशा जिस दिन Female को last बार पीरियड स्टार्ट हुए, वहां से count करने होते हैं। अब कुछ cases में लोगों को जो प्रेगनेंसी है, वह 49 दिनों के बाद पता लगती है। तो ऐसी condition में आप लोग इस किट को 63 दिनों के अंदर-अंदर safely use कर सकते हो, डॉक्टर के supervision में।

अगर आप लोग इस किट को 63 दिनों से ज्यादा की प्रेगनेंसी में use करोगे तो यह किट अपना work नहीं करेगी। किट use पर या तो प्रेगनेंसी के कुछ प्रोडक्ट्स निकल जाएंगे कुछ यूट्रस में रह जाएंगे या फिर महिला को ज्यादा तेज ब्लीडिंग होगी, जिससे महिला का ब्लड प्रेशर लो हो सकता है और जो महिला है वह शौक में जा सकती है।

इस किट का उपयोग करने के तरीके: विवरण और निर्देश

Method को बताने से पहले मैं आप लोगों को कुछ बातें भी बताना चाहता हूं।

  • इस किट को use करने से पहले आप लोगों को यह सुनिश्चित करना है कि जो महिला के अंदर हीमोग्लोबिन लेवल है, जो फीमेल इस किट को ले रही है, उनके अंदर खून की कमी नहीं होनी चाहिए, जो हीमोग्लोबिन लेवल है, वह कम से कम 11 ग्राम होना चाहिए।
  • अगर कोई फीमेल खून पतला करने वाली गोली ले रही है, जैसे कि Ecosprin or Aspirin, तो वह सात दिन पहले बंद करनी होती है, फिर वह इस किट को ले सकती है।
  • इस किट को लेने से पहले आप लोगों को एक अल्ट्रासाउंड करवाना जरूरी होता है क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि प्रेगनेंसी होने में जो Urine pregnancy Card है, उसमें आप लोगों को एक Dark लाइन दिखाई देती है और एक Light लाइन दिखाई देती है, और एक्टोपिक प्रेगनेंसी है, तो महिला के लिए जानलेवा कंडीशन होती है जिसमें हम लोगों को immediately ऑपरेशन करना पड़ता है। अब अगर एक्टोपिक प्रेगनेंसी का केस होता है और अगर कोई महिला इस किट को खा लेती है| तो उनको तेज दर्द शुरू होता है और जो ब्लीडिंग है या तो वह properly स्टार्ट नहीं होती है या फिर महिला को बहुत ही लाइट bleeding स्टार्ट होती है जो की एक्टोपिक प्रेगनेंसी के केसेस में होता है|

Unwanted kit का उपयोग: इस किट का सही तरीके से उपयोग कैसे करें

ये जो किट है, आप लोगों को कैसे इस्तेमाल करनी है। आप लोगों को कैसे पता चलेगा कि ये किट आप लोगों ने इस्तेमाल की है और क्या यह अपना काम कर रही है या नहीं कर रही।

इस किट की जो पहली गोली है, जो Mifepristone की है, वो आप लोगों को दिन के समय लेनी है, तो मान लीजिए की किसी महिला ने ये गोली आज से शुरू करनी है तो उन्हें क्या करना है। सुबह 8:00 बजे हल्का ब्रेकफास्ट करना है, नाश्ता करना है जिसमें वह कुछ भी हल्का-फुल्का खा सकती हैं, जैसे की ब्रेड, बिस्कुट, डबल रोटी या कुछ भी, और उसके 2 घंटे के बाद सुबह 10:00 बजे पहली बड़ी गोली, जो Mifepristone की है, वह उनको पानी के साथ लेनी है। जैसे हम लोग सामान्यत: कोई गोली निगल जाते हैं, वैसे ही इसको निगलना नहीं होता।

फिर परसों को 48 घंटे का गैप रख के परसों को सुबह 8:00 फिर से उनको हल्का नाश्ता करना है, ब्रेकफास्ट करना है, और 2 घंटे बाद सुबह 10:00 बजे परसों को यह जो Misoprostol गोलियां हैं, उन्हें गालों के बीच रखनी है, जिसे Buccal Cavity बोलते हैं, जो Gums और Cheeks के बीच की कैविटी है। बकल कैविटी वहां पर रख सकती हैं। एक गोली इस साइड, एक गोली second साइड, या फिर दो गोलियां एक साथ जीप के नीचे रख सकती हैं।

गोलियों का सही तरीके से उपयोग: क्या ये गोलियां कड़वी होती हैं और इन्हें कैसे लेना चाहिए?

अब कुछ लोग बोलेंगे कि सर, ये गोलियां कैसे रखेंगे, क्योंकि गोलियां तो टेस्ट में बिल्कुल कड़वी होगी। तो ऐसा बिल्कुल नहीं है, इस गोलियों का कोई टेस्ट नहीं होता, ये टेस्टलेस होती हैं। लेकिन जैसे-जैसे ये गोलियां घुलेंगी, वैसे-वैसे आप लोगों को चौंक (chok) जैसी फीलिंग आ सकती है। ये गोलियां घुलने में 30 मिनट का समय लेती हैं और जो थूक होगा, जो सलाइवा होगा, उसको आपको फेंकना नहीं है, वह आपको निगलना है।

कुछ महत्वपूर्ण बातें और सावधानियां : गोलियों का सही तरीके से उपयोग

unwanted kit
How to use unwanted kit

कुछ लोग यहां पर यह गलती करते हैं कि इस गोली को वे पानी के साथ लेते हैं। अगर आप लोग इस गोली को पानी के साथ लोगे तो ये जो गोलियां हैं, उनका पूरा असर नहीं दिखाती हैं।

कुछ लोग इस गोली को 48 घंटे से पहले ले लेते हैं, तो अगर आप लोग 48 घंटे से पहले Misoprostol लोगे तो बच्चेदानी का मुंह खुला नहीं होगा, जिससे ब्लीडिंग तो स्टार्ट हो जाएगी या फिर कुछ cases में तो ब्लीडिंग भी स्टार्ट नहीं होती है, और अगर कुछ केसेस में जो ब्लीडिंग स्टार्ट हुई है तो बच्चे के कुछ प्रोडक्ट्स निकल जाएंगे, कुछ यूट्रस के अंदर रह जाएंगे, जिससे आप लोगों का Incomplete abortion हो सकता है।

इस बात का आपको ध्यान में रखना है कि जब 10:00 बजे आप लोग यह गोलियां लोग तो उसके 3 घंटे के गैप के बाद आप लोगों को फिर से 1:00 बजे दोबारा से से तरीके से दो गोलियां tongue के नीचे या फिर गालों के बीच में रखनी है।

कुछ डॉक्टर आप लोगों को एक साथ चार गोलियां Misoprostol की वजाइना में रखने की सलाह देते हैं, यह तरीका भी कम करता है, लेकिन इससे रिस्क भी रहता है, रिस्क यह रहता है की कभी-कभी महिला से जो गोलियां हैं, वो expel out हो जाती हैं, मतलब बाहर निकल जाती हैं। अब जब गोलियां बाहर निकल जाएंगी, तो गोलियां कम नहीं करेंगी, जिससे आप लोगों का Incomplete abortion हो सकता है।

कभी-कभी लोगों को हम लोग बोलते हैं की भाई गैप के साथ आप लोगों ने Misoprostol लेनी है, लेकिन जो लोग हैं, वो एक साथ चार गोलियां जीप के नीचे या गालों के बीच में रख लेते हैं। अब इतनी हेवी डोज क्या होता है Vomit होने के चांसेस रहते हैं उल्टी आने का खतरा रहता है। अगर उल्टी आ जाएगी तो आप लोगों को दोबारा से यह जो गोलियां है रिपीट करनी पड़ती है।


Also Read:-

5 Best Pregnancy Test Kits In India In 2023

Indian Pregnancy Diet Chart Month by Month – Hindi – 5 Best FAQs

प्रेगनेंसी डिलीवरी डेट कैसे पता करें: प्रेगनेंसी कैलकुलेटर – Best 10 Tips

Pregnancy Calculators: Everything You Need to Know – Best 10 Tips

Role of Fathers in Managing a Pregnancy – 10 Best Tips

15 Powerful Healthy Pregnancy Tips

प्रेग्नेंसी के दौरान 7 ऐसी चीज़े जिन्हे खाने से बच्चा होगा स्ट्रांग, दूर होगी कमजोरी – Best Facts


प्रक्रिया की स्थिति और सावधानियां: नॉर्मल और एबनॉर्मल प्रक्रिया की पहचान

How to use Unwanted Kit?

जब आप लोग पहली बड़ी गोली Mifepristone की लेते हैं, तो इस गोली को लेने से ब्लीडिंग स्टार्ट नहीं होती है। बहुत बार पेशेंट बोलते हैं कि ब्लीडिंग स्टार्ट नहीं हुई है, पीरियड स्टार्ट नहीं हुए हैं। पहली बड़ी गोली से पीरियड्स जब ब्लीडिंग स्टार्ट नहीं होती है, हालांकि कुछ केसेस में महिला को खून के धब्बे दिख सकते हैं। लाइट ब्लीडिंग, स्पोर्टिंग या फिर हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। अगर ब्लीडिंग स्टार्ट हो भी जाए तो आप लोगों को पूरा जो प्रक्रिया मैंने बताई है वो same to same continue रखना है।

इसके अलावा देखा गया है कि महिलाओं को चक्कर आते हैं, कमजोरी फुल होती है, नॉर्सिया वोमिटिंग होता है जो की पहली गोली के असर के कारण है। जो की ये दर्शाता है कि जो पहली गोली है ये अपना कम कर रही है। इसके बाद जब आप लोग Misoprostol की गोलियां लेते हैं, जो 10:00 बजे मैंने आपको बताई हैं। इस गोली को लेने के बाद पेट में तेज दर्द शुरू होता है और कुछ टाइम के बाद ब्लीडिंग भी स्टार्ट हो जाती है।

इसके अलावा कुछ महिलाओं को loose motion हो जाते हैं। Dast लग जाते हैं और कई महिलाओं को सर्दी लग के बुखार आता है। इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। ये जो problems हैं ये 24 से 72 घंटे में अपने आप खत्म हो जाती हैं

अब बात आती है कि Misoprostol लेने के बाद जो ब्लीडिंग है वो कितने टाइम में स्टार्ट होती है, तो जब आप लोग Misoprostol लोगे 10:00 बजे तो जो ब्लीडिंग है वो 30 मिनट से 4 घंटे के बीच में स्टार्ट हो जाती है, ज्यादातर केसेस में। लेकिन कुछ केसेस में इसको स्टार्ट होने में 24 घंटे का टाइम भी लग जाता है।

आप लोग कंफर्म कैसे करोगे कि ये जो ब्लीडिंग है, ये नॉर्मल है या फिर Abnormal है?

शुरुआती जो 24 घंटे होते हैं, उसमें हैवी flow रहता है। पीरियड से भी तेज फ्लो रहेगा। उसमें आप लोगों को बड़े-बड़े clots पास आ सकते हैं, खून के clots निकल सकते हैं, जिसका साइज नींबू जितना भी हो सकता है। पहले 24 घंटे में आप लोगों को सफेद कलर का मास टाइप का टिशु भी देखने को मिल सकता है।

अब कुछ लोगों को ये नहीं पता लगता है कि हैवी फ्लो या हैवी जो ब्लीडिंग है, वह कैसे कंसीडर करोगे?

अगर किसी महिला को 2 घंटे में 2 पैड से ज्यादा use करने पड़ रहे हैं, तो इसका मतलब यही है कि जो महिला है, उसको हैवी ब्लीडिंग हो रही है। यह जो हैवी फ्लो है, यह 24 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए, अगर है तो आप लोगों को डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करना चाहिए।

ब्लीडिंग की अवधि: यह कितने दिनों तक चलती है?

ये जो ब्लीडिंग है, ये maximum 7 से 12 दिन तक होती है। मतलब 7 से 12 दिन में ये जो ब्लीडिंग है एक बार तो पूरी हैवी होगी, फिर धीरे-धीरे कम होते होते ये बिल्कुल stop हो जाती है।

प्रेगनेंसी की पुष्टि: कैसे जांचें कि प्रेगनेंसी हुई है या नहीं?

लेकिन ये बात बताने से पहले आप लोगों को पूरे प्रक्रिया में कुछ जरूरी बातें भी ध्यान में रखनी है

  1. जब Misoprostol  की गोलियां खाते हैं तो उससे पेट में तेज दर्द होता है और फिर ब्लीडिंग स्टार्ट होते ही है और जो ब्लीडिंग है वो इतनी तेज होती है की लोग घबरा जाते हैं|  तो पहली बात तो आप लोगों को  घबराना नहीं है Misoprostol लेने के बाद जो तेज ब्लीडिंग है वो 24 घंटे तक हो सकती है|
  2. जो Misoprostol की गोलियां हैं, जब ब्लीडिंग स्टार्ट होती है तो उससे पहले तेज दर्द होता है और ऐसे में जो लोग हैं वो Antispasmodic Drug खा लेते हैं मतलब की पेट में दर्द वाली गोलियां खा लेती हैं जैसे की Meftal spas Tablet or Anafortan Tablets | ये गोलियां आप लोगों को नहीं खानी है | इन गोलियों खाने से Misoprostol का असर कम हो जाता है | जिससे आप लोगों को इनकंप्लीट अबॉर्शन हो सकता है|  

अब गोली कौन सी खानी है ?

किसी भी गोली को लेने से अगर ब्लीडिंग स्टार्ट हो जाती है तो आप लोगों को पुरी कंप्लीट किट खाने कंपलसरी है | ऐसा नहीं है की पहली गोली खाई ब्लीडिंग स्टार्ट हुई तो आप लोग चार गोलियां खाओ | कंप्लीट किट खाना वर्ण आप लोगों का इनकंप्लीट अबॉर्शन हो सकता है|  अगला यह है की अगर किसी महिला को 24 घंटे से ज्यादा का टाइम लग जाता है और stomach में दर्द तेज दर्द बना हुआ है और वह दर्द है वो दर्द वाली गोलियां खाने के बाद भी आउट ऑफ कंट्रोल है तो आप लोगों को immediately डॉक्टर से कंसल्ट करना है |

फिर अगर किसी महिला को बुखार 101 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा है तो आप लोगों को डॉक्टर से कंसल्ट करना है ,  क्योंकि कुछ केसेस में इन्फेक्शन होने के कारण बुखार आता है | फिर अगर वजाइना के रास्ते से कुछ मवाद टाइप का निकल रहा है Puss टाइप का निकल रहा है तो आप लोगों को डॉक्टर से मिलना है क्योंकि ये इन्फेक्शन को इंडिकेट करता है|

आप लोग कंफर्म कैसे करोगे की आप लोगों की जो प्रेगनेंसी है वो क्लियर हुई है की नहीं हुई है?

तो कन्फर्मेशन के लिए हम लोग 14वे दिन पर अल्ट्रासाउंड करवाते हैं| Assume लीजिए की किसी भी महिला ने 1 तारीख को क्विकली है तो हम लोग 14 तारीख को एक पेल्विक अल्ट्रासाउंड करवाते हैं आप लोगों को  हमेशा ध्यान रखना है की 14 दिन से पहले अगर आप लोग अल्ट्रासाउंड करते हो तो यूट्रस में ब्लड क्लॉथस आपको दिख सकते हैं |

अब जो लोग अल्ट्रासाउंड नहीं करवा सकते हैं वह 21 दिन के बाद यूरिन प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकते हैं  | अब ध्यान देने वाली बात ये है की अगर आप लोग 21 din से पहले यूरिन प्रेगनेंसी टेस्ट करोगे तो आपको प्रेगनेंसी टेस्ट कार्ड में एक लाइट लाइन दिख सकती है,  जिससे आप लोगों को घबराना नहीं है 21 दिन के बाद अगर आप लोग दोबारा से प्रेगनेंसी टेस्ट करोगे और अगर आप लोगों की प्रेगनेंसी क्लियर होगी तो आप लोगों को यह लाइन disappear और हो जाएगी और जो टेस्ट है वो कंपलीटली नेगेटिव ए जाएगा|

Best Pregnancy Kit :- Prega News Pregnancy Test Kit

FAQs: How to use unwanted Kit?

  1. इस किट को मैक्सिमम कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है?

इस किट को आप लोग 2 साल में एक बार ही इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर पहले ही इस्तेमाल कर लिया जाता है तो इस किट के फेल्योर रेट कम हो जाएगा, जिससे आप लोगों को इनकंप्लीट एबॉर्शन का खतरा हो सकता है।

  • क्या इस किट को ब्रेस्टफीडिंग महिलाएं इस्तेमाल कर सकती हैं?

हाँ, ब्रेस्टफीडिंग कर रही महिलाएं इस किट का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन गोलियां खाने के 24 घंटे तक वे ब्रेस्टफीडिंग नहीं कर सकतीं, और जब ब्रेस्टफीडिंग करें, तो पहले मिल्क को डिस्कार्ड करना होगा।

  • क्या इस किट का इस्तेमाल करने से भविष्य में गर्भावस्था कंसीव करने में कोई समस्या हो सकती है?

नहीं, इस किट का इस्तेमाल करने से भविष्य में गर्भावस्था कंसीव करने में कोई समस्या नहीं होती है, लेकिन सावधानी से और सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।

  • इस किट को लेने के बाद आप लोग कौन सी दर्द वाली गोलियां खा सकते हैं?

यदि दर्द हो, तो आप लोग Nonsteroidal Anti-Inflammatory Drugs (NSAIDs) जैसे कि Brufen 400 mg की टैबलेट ले सकते हैं, लेकिन ध्यान दें कि Antispasmodic Drugs नहीं लेनी चाहिए।

यह सभी जानकारी आप लोगों को सही तरीके से और सुरक्षित रूप से किट का उपयोग करने में मदद करेगी।